हिमाचल: ट्रक वाले ने पहिए के नीचे कुचल दी 40 भेड़ बकरियों की जिंदगियां, मौके से हुआ फरार………….

Spaka News

ऊना जिले से बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। घटना बंगाणा स्तिथ ऊना -बड़सर हाइवे पर शनिवार की है। जहां एक ट्रक वाले ने चालीस से ज्यादा बकरियों को अपने पहिये के नीचे कुचल दिया।
बता दें कि शनिवार तड़के सुबह मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसी बारिश में एक गद्दी अपने भेड़ बकरियों को लेकर जा रहे थे। पीछे से आ रहे टिप्पर बेजुबानों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई।
हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिले के बाद मौके पर पहुंची बंगाणा पुलिस की टीम ने मौके पर डॉक्टरों को बुला कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वहीं, ये गद्दी पालमपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो सर्दी के मौसम में अपनी भेड़ बकरियों को चराने निचले क्षेत्र में आए थे। हादसे में संलिप्त टिप्पर चालक की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *