चंबा से किलाड वाया साच बस सेवा शुरू मात्र 378 रुपए में पहुंच पाएंगे यात्री

Spaka News

चंबा : किलाड-चंबा वाया साच पास बस सेवा शुरू हो गई है इसकी जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल सिंह मनेपा ने दी है । उन्होंने कहा कि किलाड  से चंबा वाया साच पास बस सेवा शुरू कर दी गई है इस बस सेवा के शुरू होने से पांगी घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि यह बस किलाड से चंबा के लिए सुबह 9 बजे रवाना होगी तथा शाम को 4 बजे चंबा पहुंच जाएगी जबकि अगले दिन यह बस चंबा से सुबह 5 बजे किलाड के लिए रवाना होगी तथा शाम 4 बजे यह अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगी  इस बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को भी भारी भरकम टैक्सियों का किराया नहीं देना पड़ेगा तथा मात्र 378 रुपए में यात्री चंबा से  किलाड तथा किलाड से चंबा पहुंच सकेंगे।


Spaka News