आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए सूतक काल और शहर के हिसाब से ग्रहण का समय……..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर, दिन मंगलवार को लगने वाला है. आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक आमवस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा. धर्म को मानने वाले लोग सूतक के नियमों का पालन जरूर करते हैं. ग्रहण हमेशा पूर्णिमा या अमावस्या पर लगता है. इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए. ग्रहण काल में खाना-पीने के लिए भी मना किया जाता है.

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सूर्य पर ग्रहण राहु-केतु के कारण लगता है. वहीं इसके वैज्ञानिक कारण की बात करें तो सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूरज के बीच आ जाता है. आपको बता दें कि इस बार सूर्य ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देने वाला है. दृक पंचांग के अनुसार जानिए कि देश के प्रमुख शहरों में सूर्य ग्रहण कितने बजे दिखाई देगा…

सूर्य ग्रहण 2022 समय

सूर्य ग्रहण आरंभ- 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू

सूर्य ग्रहण 2022 का सूतक काल

सूतक काल का प्रारंभ: 25 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 17 मिनट से शुरू

सूतक काल का समापन: 25 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 42 मिनट पर

सूर्य ग्रहण पर 27 साल बाद ऐसा संयोग

दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण रहा है। बिल्कुल ऐसा ही ग्रहण आज से 27 साल पहले 24 अक्टूबर 1995 को लगा था। उस समय भी सूर्य ग्रहण तुला राशि में था और इस बार भी इसी राशि में लग रहा है।

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। इसके अलावा भारत में सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता सहित कुछ जगहों पर दिखाई दे सकता है।

किस शहर में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण

नई दिल्ली- 25 अक्टूबर को शाम 04:28 से शुरू होकर 05:42 बजे तक

लखनऊ- शाम 04 बजकर 36 मिनट से शाम 05 बजकर 29 मिनट तक

मुंबई- शाम 04 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 06 बजकर 09 मिनट पर समाप्त

कोलकाता- शाम 04:51 से शुरू होकर 05:04 मिनट पर समाप्त

चेन्नई- शाम 05 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर 05 बजकर 45 मिनट पर समाप्त

भोपाल- शाम 04 बजकर 42 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट को समाप्त होगा।

पटना- शाम 04 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 05 बजकर 14 मिनट तक

हैदराबाद- शाम 04 बजकर 58 मिनट से लेकर 05 बजकर 48 मिनट तक

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Spaka News
Next Post

धौलाधार की पहाड़ियों पर लापता हुआ पैराग्लाइडर पायलट, रेस्क्यू को भेजा हेलीकॉप्टर

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश की मशहूर पैराग्‍लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद एक सोलो पैराग्‍लाइडर पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। प्रशासन ने पायलट को ट्रेस कर लिया है व वह सुरक्षित बताया जा रहा है। पायलट ने पहाड़ों में काफी ऊंचाई पर लैंडिंग की है। यहां से […]

You May Like