आज का राशिफल 3 सितंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 3 September 2022 :आपकी आय और व्यापार में वृद्धि के बन रहे हैं योग, जानिए अपना राशिफल…….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News


आज आपका दिन कैसा रहेगा, ग्रहों की स्थिति अनुकूल होगी या प्रतिकूल और कैसा बीतेगा दिन, ये जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके सभी सोचे हुए काम पूरे होंगे। इसके साथ ही आप अपने बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताएंगे, जिसमें आप उनके मन में चल रही समस्याओं के बारे में बात करेंगे। लव लाइफ जीने वाले लोग अपने लाइफ पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे उन्हें एक-दूसरे को जानने और समझने का मौका मिलेगा। इस दिन नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको बेवजह के खर्चों से बचना होगा। अगर आपके आसपास कोई बहस चल रही है तो उसमें भी चुप रहना ही बेहतर होगा। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलेगा, जिससे आपको मिलकर खुशी होगी। यदि बहन की शादी में कोई समस्या आ रही थी तो उसका समाधान भी आपको मिलेगा। परिवार के लोग आपस में मिलजुल कर रहेंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज के दिन आपका ध्यान धर्म और अध्यात्म के कार्यों की ओर बढ़ेगा। अगर कुछ आर्थिक परेशानियां आपको लंबे समय से घेर रही हैं तो यह काफी हद तक खत्म हो जाएगी। आप किसी मित्र के घर दावत के लिए जा सकते हैं। व्यवसाय में आ रही समस्याओं के बारे में आपको अपने पिता से बात करनी होगी। अगर आपको किसी यात्रा पर जाना है तो बहुत सावधानी से जाएं, क्योंकि आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कागजात खोने का डर है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आप अचानक देखेंगे कि आपका प्रेमी आपसे कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है। आपको उसकी कुछ हरकतें रहस्यमयी लग सकती हैं। किसी चीज को जबरदस्ती जानने की कोशिश करने के बजाय आपको प्यार से सच्चाई जानने की कोशिश करनी चाहिए। हो सकता है कि उसकी अपनी कुछ निजी समस्याएं हों।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन आप उन्हें परास्त करने में सफल रहेंगे। आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बातचीत करने में कुछ समय लगेगा। परिवार में चल रहे कलह के कारण आपका कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। जल्दबाजी में कोई भी डील करने से आपको बचना होगा। जरूरी हो तो किसी की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी के साथ चल रहे अनबन को आप सब मिलकर खत्म करेंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आप ऊर्जावान रहने वाले हैं। आपको अपने विरोधियों के साथ किसी भी बहस में पड़ने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। ख़र्चों में वृद्धि के कारण आप अपने संचित धन से कुछ धन भी ख़र्च करेंगे, लेकिन ऐसा करने से आपको बचना होगा। भाइयों से चल रही वाद-विवाद आज समाप्त होगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुस्ती भरा रहेगा और आप पर मानसिक तनाव बना रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कुछ बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। पूंजी में सोच-समझकर निवेश करें, नहीं तो आज आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जिससे आप अपने दैनिक खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। संतान के विवाह में आ रही समस्या का समाधान आपको मिलेगा। आप अपने किसी रुके हुए काम पर ध्यान नहीं देंगे, जो भविष्य में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस ट्रिप पर भी जा सकते हैं। आज आपका कोई काम अटक सकता है, जिससे आपका पैसा भी खर्च हो सकता है। सामाजिक आयोजनों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर पेट से जुड़ी कोई समस्या लंबे समय से चल रही है तो उसमें लापरवाही नहीं करनी चाहिए। पिता किसी भी समस्या को दूर करने में आपकी मदद करेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ बदलावों पर भी विचार कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छे लाभ देंगे। अत्यधिक भागदौड़ से शारीरिक थकान का अनुभव होगा। कोई नया काम सीखने के लिए आज का दिन अच्छा है। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपकी बात मानकर नई नौकरी की ओर बढ़ सकता है। आज आपको अपने आंख और कान दोनों खुले रखकर काम करना होगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए किसी परेशानी से निजात दिलाने वाला रहेगा। आप किसी बड़ी और आर्थिक योजना पर विचार कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद होगी। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपको अपने भाइयों से सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से लंबे समय से रुका हुआ काम आपके लिए पूरा हो सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आपको आर्थिक स्थिति को लेकर कोई चिंता थी, तो वह खत्म हो जाएगी। किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको बेवजह किसी लड़ाई का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। साथ ही गुस्से पर काबू रखें, तब आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा फायदा उठाएंगे। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। काम की अधिकता के कारण आपको थकान महसूस होगी। छात्रों को परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने से उन्हें खुशी होगी। जो लोग अपना पैसा रियल एस्टेट और शेयर बाजार में लगाते हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है। आपको किसी भी अनावश्यक बहस में पड़ने से बचना होगा। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन-देन आपको बहुत सावधानी से करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 3 सितंबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : कोरोना वैक्सीन ने बता दिया डेढ़ महीने से लापता महिला का पता,जाने पूरी खबर........

Spaka Newsमंडी : कोरोना जैसी महामारी की रोकथाम के लिए भारत सरकार  द्वारा चलाया गया टीकाकरण अभियान अब लापता लोगों की तलाश का जरिया भी बनने लग गया है। आप सोचकर हैरान हो रहे होंगे कि आखिर कैसे? दरअसल कोरोना वैक्सीन ने मंडी जिला के साथ लगते सदयाणा गांव की […]

You May Like