हिमाचल: ट्रैफिक चैकिंग पर तैनात पुलिस जवानों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, जाने पूरा मामला ……..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से होमगार्ड जवान पर ड्यूटी के दौरान हमले की खबर सामने आई है। मामला पांवटा साहिब के अंतर्गत मैहरुवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पांवटा साहिब के अंतर्गत मैहरुवाला में दोपहर बाद लगभग 3 बजे यातायात चैकिंग पर तैनात पुलिस जवानों को एक सिरफिरा बाइक सवार टक्कर मार कर भाग गया। इस हादसे में 40 वर्षीय होमगार्ड जवान बुरी तरह से घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए तुरंत निजी वाहन में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैंटर रैफर कर दिया है। वहीं पुलिस उस टक्कर मारने वाले दोपहिया वाहन चालक की तलाश में जुट चुकी है। सिविल अस्पताल में आपातकालीन सेवा में तैनात डॉक्टर एवी राघव ने बताया कि घायल होमगार्ड जवान को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। उसके सिर में चोट लगी है जिस वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैंटर रैफर किया गया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *