पानी से भरे ड्रम में डूबने से ड़ेढ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

Spaka News

नाहन :- उपमंडल पांवटा साहिब के बरोटीवाला में एक ड़ेढ़ वर्षीय बच्चे के बाथरूम में पानी के ड्रम में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पांवटा साहिब के बरोटीवाला में सुल्तान सिंह अपने परिवार के साथ घर पर था की उनका डेढ़ साल का बेटा दिनेश बाथरूम में गया जहां पर एक पानी का ड्रम भरा हुआ था बच्चा पानी के ड्रम में लटका और उस में गिर गया।

जब काफी देर तक बच्चा परिजनों को कमरें में नहीं दिखा तो पिता सुल्तान ने बच्चे को बाथरूम में देखा की बच्चा पानी के ड्रम में बेहोशी के हालत में पड़ा हुआ था तो उन्होंने तुरंत बच्चे को ड्रम से निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की एक ड़ेढ़ वर्षीय बच्चे के पानी के ड्रम में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *