भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना कारगिल युद्ध में शहीद पिता का बेटा………..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल के मंडी स्थित जोगेंद्रनगर में कारगिल शहीद का बेटा रोहित ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त हुआ। रोहित जोगेंद्रनगर की ग्राम पंचायत नौहली के बतनाहर गांव से सबंध रखता है। युवक की कामयाबी से गांव सहित रणा रोपा क्षेत्र में जश्न का माहौल है। बीते शनिवार को रोहित सैन्य अकादमी देहरादून से पास आउट हुआ।

नौहली से की प्रारंभिक शिक्षा
रोहित के पिता नंद लाल कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे। पिता के कारगिल शहीद होने के बाद रोहित में भी सेना में भर्ती होने का जज्बा पैदा हुआ। प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला नौहली से हुई।उसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगेंद्रनगर से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने बाद वर्ष 2013 में सेना में भर्ती हुए।

2018 में IMA देहरादून के लिए हुआ चयन
जहां कड़ी मेहनत और लग्न से वर्ष 2018 में भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के लिए चयन हुआ। यहां 4 वर्ष के प्रशिक्षण के पश्चात 10 दिसंबर 2022 को रोहित ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बने। रोहित ठाकुर के पिता नंद लाल ठाकुर भी भारतीय सेना में सेवारत थे। माता मनोरमा देवी गृहिणी हैं। छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है। रोहित ठाकुर के लेफ्टिनेंट बनने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


Spaka News
Next Post

जज्बे को सलाम: HRTC कुल्लू डिपो के चालक-परिचालक ने बचाई ट्रक चालक की जान

Spaka News10 दिसंबर रात 10 बजे चंडीगढ़ से मनाली जा रही HRTC कुल्लू डिपो की बस HP66A2572 जब गंभरपुल से थोड़े आगे छड़ोल नामक स्थान पर पहुंची तब वहां पर एक ट्रक HP6934 का अगला हिस्सा सड़क से बाहर निकल गया था, ट्रक आधे हिस्से के सहारे सड़क के किनारे […]

You May Like