HRTC रेस्ट रूम से मिला बस ड्राइवर का शव..

Spaka News

शिमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामला में राजधानी शिमला के थाना बालूगंज के तहत सामने आया है. मामले में तारा देवी में एचआरटीसी के रेस्ट रूम में बस ड्राइवर मोहन लाल मृत अवस्था में मिला. बताया जा रहा है कि रेस्ट रूम में अन्य लोगों ने जब देखा की बस ड्राइवर मोहन लाल उठ ही नहीं रहा हो तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. शिमला पुलिस भी मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में ड्राइवर को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बस ड्राइवर को मृत करार दिया. बताया जा रहा है कि मोहन लाल की मौत बीमारी के कारण हुई है, लेकिन मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा.


Spaka News