विभागीय परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितम्बर से 19 अक्तूबर, 2024 तक

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभागीय परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 सितम्बर से 19 अक्तूबर, 2024 तक मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से आरम्भ की जाएगी।  
 उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भारतीय वन सेवा और हिमाचल प्रदेश वन सेवा, हिमाचल में कार्यरत अन्य सभी राजपत्रित एवं पात्र अराजपत्रित अधिकारी (अधीक्षक वर्ग-2 और वरिष्ठ सहायक) तकनीकी व गैर तकनीकी, आबकारी एवं कराधान विभाग के आबकारी और कराधान निरीक्षक, परिवहन विभाग के अधिकारी व पात्र कर्मचारी, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारी व पात्र कर्मचारी, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अभियन्ता अधिकारी, हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग के सहायक अभियन्ता, राजस्व विभाग के पटवारियों के लिए विभागीय परीक्षाएं 26 नवम्बर, 2024 से 05 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित की जाएंगी।
पेपर नम्बर एक ‘वित्तीय प्रशासन’ में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस परीक्षा का आयोजन बोर्ड द्वारा मण्डी तथा धर्मशाला केन्द्रों में भी किया जाएगा।
परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) की वेबसाइट www.hipashimla.nic.in पर उपलब्ध करवा दी गई है।  


Spaka News
Next Post

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा 12 सितम्बर, 2024 को की गई संयुक्त प्रेसवार्ता

Spaka Newsग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने संजौली स्थित मस्जिद में बिना अनुमति बनाए गए ढांचे को गिराने को लेकर हिन्दू जागरण मंच सहित दक्षिणपंथियों द्वारा किए गए आन्दोलन के संबंध में आज यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा […]

You May Like