हिमाचल सड़क हादसा : गहरी खाई में जा समाई कार , महिला वनरक्षक गंभीर हालत में टांडा रैफर ……….

Spaka News

जोगिंद्रनगर-सरकाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक आल्टो कार सड़क से खाई में लुढ़क गई। 

बताया गया कि इस हादसे में एक महिला कर्मचारी घायल हुई है। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों ने जब हादसे का पता चला तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल महिला को गाड़ी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया। 

महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल कालेज टांडा रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दीपिका राणा (31) वन विभाग में वन रक्षक के पद पर तैनात है तथा स्वयं अपनी गाड़ी चला रही थी। जब वह गाड़ी लेकर ठाणागढ़ के पास पहुंची तो आचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गई है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *