मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री भरवाल का रविवार को जिला ऊना के अम्ब स्थित पैतृक गांव हम्बोली में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंतपूर्णी क्षेत्र के विकास के लिए गणेश दत्त भरवाल के योगदान को क्षेत्र के लोग सदैव याद रखेंगे। वह 1985 में पहली बार राज्य विधान सभा के लिए चुने गए थे। 

उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में अस्थायी रूप से रह रहे बिहार के मतदाता एसआईआर के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन...

Spaka Newsराज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण ;एसआईआरद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। जो बिहार के निर्वाचक वर्तमान में अस्थायी […]

You May Like