हिमाचल के श्री नयनादेवी के दरबार भक्त ने अर्पित किया एक किलो सोने का हार……..

Spaka News

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर में भक्त ने 1 किलो सोने का हार मां के श्री चरणों में अर्पित किया है।  परिवार सहित माता के दर्शन करने आए श्रद्धालु ने गुप्त दान के रूप में एक किलोग्राम वजन का सोने का हार मंदिर में चढ़ाया है।  हार की कीमत लगभग 53 लाख रुपए बताई जा रही है।  हिमाचल के शक्तिपीठों में श्रद्धालु माँ से मनोकामनाएं मांगते है उनके पूर्ण होने पर वे माता के चरणों में सोने-चांदी के छत्र, नेत्र और हार आदि अर्पित करते हैं, आज भी ऐसा ही हुआ है। 

माता श्री नैना देवी जी का इतिहास

श्री नैना देवी मंदिर 1177 मीटर की ऊंचाई पर जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश मे स्थित है | कई पौराणिक कहानियां मंदिर की स्थापना के साथ जुडी हुई हैं |

एक पौराणिक कथा के अनुसार, देवी सती ने खुदको यज्ञ में जिंदा जला दिया, जिससे भगवान शिव व्यथित हो गए | उन्होंने सती के शव को कंधे पर उठाया और तांडव नृत्य शुरू कर दिया |इसने स्वर्ग में सभी देवताओं को भयभीत कर दिया कि भगवान शिव का यह रूप प्रलय ला सकता है| भगवान विष्णु से यह आग्रह किया कि अपने चक्र से सती के शरीर को 51 टुकड़ों में काट दें | श्री नैना देवी मंदिर वह जगह है जहां सती की आंखें गिरीं |


Spaka News