हिमाचल :महिला सुसाइड मामला,परिजनों ने शव लेने से किया इंकार, आरोपियों को गिरफ्तार करने की उठाई मांग………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कांगड़ा : डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में स्थिति उस समय पुलिस के लिए असमंजस की बन गई जब पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को आत्महत्या करने वाली महिला के शव को परिजनों ने लेने से इंकार कर दिया। मृतका के परिजन धर्मशाला से टांडा आए थे। उनमें इस बात को लेकर रोष है कि आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए। उनका कहना है कि जब तक मृतका को प्रताड़ना, धोखा देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे शव को टांडा से नहीं ले जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतका ने सुसाइड नोट में आरोपी युवक के साथ कुछ अन्य लोगों को भी जिम्मेदार ठहराया है। 

उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम 35 वर्षीय महिला ने कांगड़ा के निकटवर्ती क्षेत्र में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में एक युवक पर आरोप लगाया था कि वह उसके साथ वर्ष 2015 में संपर्क में आई थी, जिसने उसके शरीर के साथ खिलवाड़ किया और शादी का वायदा करके बाद में मुकर गया। इस युवक ने किसी अन्य लड़की से शादी करने का मन बनाया। महिला ने युवक के खिलाफ  महिला थाना धर्मशाला में कुछ माह पूर्व दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला की शादी वर्ष 2009 में हुई थी और वह 2013 से पति से अलग रहती थी। उधर, पुलिस थाना कांगड़ा के प्रभारी अनुसार पुलिस दस्ता आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निकला है और आशा है कि जल्द आरोपी पुुलिस की गिरफ्त में होंगे।


Spaka News
Next Post

राज्यपाल ने जगदीश शर्मा की पुस्तकों का विमोचन किया

Spaka Newsराज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन शिमला में प्रसिद्ध लेखक जगदीश शर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन किया।राज्यपाल ने जगदीश शर्मा की पुस्तक शक्तिपीठ हिमाचल के संदर्भ में  और कविता संग्रह मां और द्वंद्व का विमोचन किया। शक्तिपीठ पुस्तक में उन्होंने हिमाचल के प्रमुख शक्तिपीठों पर शोध कार्य […]

You May Like