हिमाचल में यहां जमकर पत्थर बरसे, खून निकलने तक दो गुटों में जमकर चले पत्थर… 

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 हिमाचल की राजधानी शिमला से करीब 30 किलोमीटर दूर धामी के हलोग में पत्थरों का एक अनोखा मेला लगता है। सदियों से मनाए जा रहे इस मेले को पत्थर का मेला या खेल कहा जाता है। दीपावली से दूसरे दिन मनाए जाने वाले इस मेले में दो समुदायों के बीच पत्थरों की जमकर बरसात होती है।

नमूना आज भी धामी में देखने को मिला, जहां दोनों तरफ से पत्थरों की जमकर बरसात हुई। ये सिलसिला तब तक जारी रहा, जब तक कि एक पक्ष लहूलुहान नही हो गया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में सैंकड़ो की संख्या में लोग धामी मैदान में शामिल हुए। धामी रियासत के राजा पूरे शाही अंदाज में मेले वाले स्थान पर पहुंचे।

माना जाता है कि पहले यहां हर वर्ष भद्रकाली को नर बलि दी जाती थी, लेकिन धामी रियासत की रानी ने सती होने से पहले नर बलि को बंद करने का हुक्म दिया था। इसके बाद पशु बलि शुरू हुई। कई दशक पहले इसे भी बंद कर दिया गया। तत्पश्चात पत्थर का मेला शुरू किया गया। मेले में पत्थर से लगी चोट के बाद जब किसी व्यक्ति का खून निकलता है तो उसका तिलक माँ भद्रकाली के चबूतरे में लगाया जाता है। 

राजवंश व लोगों का तो ये भी कहना है कि आज तक पत्थर लगने से किसी की जान नहीं गई है। पत्थर लगने के बाद मेले को बंद कर सती माता के चबूतरे पर खून चढ़ाया जाता है। साथ ही जिसको पत्थर लगता है उसका इलाज साथ लगते अस्पताल में करवाया जाता है। राज परिवार में यदि मौत भी इस दौरान हो जाए तो पहले मेले की रस्म निभाई जाती है, उसके बाद दाह संस्कार किया जाता है।  


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 26 October 2022 : बुधवार का राशिफल, इन राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में मिलेगी पदोन्नति..........

Spaka Newsपंचांग के अनुसार 26 अक्टूबर, 2022 बुधवार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। राशिफल के अनुसार कल सूर्य, बुध, शुक्र, केतु की युति का प्रभाव अधिकांश राशियों पर पड़ने वाला है। इसके साथ कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिन्हें आज के दिन लाभ प्राप्त होगा। पंचांग […]

You May Like