आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 26 October 2022 : बुधवार का राशिफल, इन राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में मिलेगी पदोन्नति……….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

पंचांग के अनुसार 26 अक्टूबर, 2022 बुधवार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। राशिफल के अनुसार कल सूर्य, बुध, शुक्र, केतु की युति का प्रभाव अधिकांश राशियों पर पड़ने वाला है। इसके साथ कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिन्हें आज के दिन लाभ प्राप्त होगा। पंचांग के अनुसार राहुकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। साझेदारी में यदि किसी बिजनेस को करने का मौका मिले, तो उसमें लोगो की बातों का मान रखें। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने कुछ पुराने रुके हुए कामों को निपटा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है, जिससे आपके करियर में चमक आएगी। संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या आपके लिए परेशानी का सबब बनेगी। आपको कोई गलती करने की जरूरत नहीं है, नहीं तो आपको उसके लिए पेनल्टी भी मिल सकती है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ख़र्चों से भरा रहने वाला है। आज यदि आप आय-व्यय का बजट बनाते हैं तो यह आपके लिए बेहतर होगा और विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे,जो लोग एक नौकरी को छोड़ कर दूसरी में जानना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में कुछ कामो के होने के बाद भी तरक्की मिलती दिख रही है, लेकिन दिन की शुरुआत काफी धीमी रहेगी। फिर भी बाद में आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। कोई बड़ा जोखिम लेने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन अगर आपका कोई मित्र आज आपको किसी बात की सलाह देता है तो उसमें आपको चुप रहना होगा। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर आप नाराज हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने जीवन साथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। आज आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलता रहेगा और आप हर मुश्किल से आसानी से निकल जाएंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे और आपके भाई-बहन आपके व्यवसाय में आपका साथ देंगे। बेहतर होगा कि इधर-उधर की चीजों पर ध्यान देने से बेहतर है कि आप कार्य क्षेत्र में अपने काम पर ध्यान दें और किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। कोई भी काम करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद-विवाद मैं चुप रहना होगा। यदि आपने कुछ बोला तो आपको समस्या आ सकती है। छात्र अपने शिक्षकों के पूर्ण सहयोग से हर कठिनाई से आसानी से निकल जाएंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशी का रहने वाला है। आपको अपने अच्छे काम का ईनाम भी मिल सकता है और नौकरी से जुड़े लोग अपने अधिकारियों से कोई मदद मांगेंगे तो उन्हें आसानी से मिल जाएगी। अगर किसी काम में जल्दबाजी के कारण आपको कोई परेशानी हो रही है तो उसमें आप अपने अधिकारियों से बात करें। आज आप अपने गृहस्थ जीवन में किसी बात को लेकर तनाव में रहेंगे, लेकिन उसमें आपको जीवन साथी की बातों पर विचार विमर्श करना होगा। यदि आपकी गलती हो, तो आपको माफी भी मांगनी होगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। आज कुछ सकारात्मक कार्य करने से आप प्रसन्न रहेंगे, यदि आप नौकरी में कोई बदलाव चाहते हैं तो आज आपकी मनोकामना भी पूरी हो सकती है। लाभ के अवसरों के कारण आपकी आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको व्यापार में अपने जीवन साथी से सलाह मिलेगी। आप अपने माता-पिता के साथ कुछ साझा कर सकते हैं, जिससे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा और आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य करने का दिन होगा। आप बुद्धि व विवेक से किसी निर्णय को समय पर लेकर कोई गलती होने से बचा सकते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप दोस्तों के साथ पिकनिक आदि पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको अपने घर में परिवार के सदस्यों के साथ किसी मामले में सावधान रहने की जरूरत है। आज का दिन कमजोर रहेगा लेकिन फिर भी आप अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

सेहत के लिए आज का दिन हल्का गर्म रहने वाला है, लेकिन खान-पान के मामले में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए, नहीं तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। लव लाइफ जीने वाले लोग अपने पार्टनर के रंग में नजर आएंगे। कोई भी जोखिम उठाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आपके परिवार में कोई समस्या चल रही थी, जिसका समाधान आज हो सकता है। किसी मित्र से बात करते समय आपको उनकी बातों का पूरा ध्यान रखना होगा अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू होंगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यापार करने वाले लोगों को कोई निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है इसलिए बेहतर होगा कि वे किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लें। ऑफिस में आपको अपने कुछ अधूरे काम पूरे करने होंगे। अगर छात्रों को कोई परीक्षा देने में कोई समस्या आ रही थी तो आज उसका समाधान हो सकता है। आपके परिवार के कुछ सदस्य आज आपके अशिष्ट व्यवहार से परेशान रहेंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज आपको किसी सरकारी मामले में संभलकर रहना होगा। कोई भी बड़ा काम करने से पहले आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लेनी चाहिए, नहीं तो वह लटक सकता है और आपको परेशानी हो सकती है। लाभ की खोज में आपको किसी भी गलत बात के लिए हां कहने की जरूरत नहीं है। आपका कोई कानूनी मामला आज आपके लिए परेशानी लेकर आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे अनबन को आपको बातचीत के जरिए खत्म करना होगा। आपका कोई प्रिय मित्र आज आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का दिन होगा। जीवनसाथी की बातों को सुनने और समझने के लिए भी आपको थोड़ा समय निकालना होगा। यदि आप अपना काम कल के लिए टाल देते हैं, तो आपको समस्या हो सकती है। आपको किसी पर बहुत सावधानी से भरोसा करना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवा पाए थे, तो आज वह मिलवा सकते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आपने किसी को उधार दिया था तो आज आपको वापस मिल सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। आज आपको किसी भी काम को करने में धैर्य रखना होगा तभी उसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। किसी भी काम में आपको जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपको कुछ व्यर्थ के कामों को लेकर भागदौड़ रहेगी और फिर भी आपके वह काम पूरे नहीं होंगे। पैसों से जुड़े मामलों में आपको गलत बातों के लिए हां कहने की जरूरत नहीं है और आपको सच बोलना है। आपको पैर में दर्द, बदन दर्द आदि की समस्या हो सकती है। संपत्ति खरीदने का मौका मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 26अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

Bhai Dooj Shubh Muhurat: भाई दूज कब है ,जानिए शुभ मुहूर्त,शुभ मुहूर्त में लगाएं अपने भाई को तिलक..........

Spaka NewsBhai Dooj Date 2022: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार माना जाता है। भाई दूज के मौके पर बहन भाई के माथे पर टीका करती है। आरती उतारकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। Bhai Dooj Date 2022: हिंदू […]

You May Like