मुख्यमंत्री ने एम्स बिलासपुर में बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम जाना…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिला के नम्होल के समीप हुई बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का कुशलक्षेम जानने के लिए एम्स बिलासपुर का दौरा किया। उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को घायलों का शीघ्र एवं बेहतरीन उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एम्स बिलासपुर में 32 घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है, जबकि बस चालक को मार्कंड के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। ज़िला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सुविधा और प्रभावितों को फौरी राहत राशि प्रदान की है।

मुख्यमंत्री के साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, पवन ठाकुर, संजीव गुलेरिया और गौरव शर्मा, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया सम्पर्क मार्गों की शीघ्र बहाली के दिए निर्देश...

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मण्डी जिला के तीन दिवसीय दौरे के दौरान सराज तथा नाचन विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया तथा भारी वर्षा और बादल फटने के कारण हुई क्षति का मौके पर जाकर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने आज मण्डी जिला के सुन्दरनगर […]

You May Like