आज का राशिफल 10 सितंबर 2021 Aaj Ka Rashifal 10 September 2021 : गणेश चतुर्थी पर मेहरबान है इन 4 राशियों पर ग्रह-नक्षत्र, धन प्राप्ति के प्रबल संकेत

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

भाद्र शुक्ल पक्ष – चतुर्थी तिथि, चित्रा नक्षत्र होने के साथ ही ब्रह्म योग रहेगा।   चंद्र का गोचर तुला राशि पर होगा।। आज से गणेश चतुर्थी (गणेशोत्सव) पर्व का प्रारंभ होगा। जानिए आज शुक्रवार को भगवान मां लक्ष्मी जी की कृपा किन जातकों पर होगी। आइए यहां जानते हैं 10 सितंबर 2021 के राशिफल के बारे में…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

आज पारिवारिक कलह की वजह से चिंता तथा तनाव बना रहेगा। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। किसी मित्र के रवैए के चलते हानि होगी। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। कार्यों में बेवजह विलंब होगा। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है, इसके चलते तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। भौतिक साधनो जुटाने पर व्यय होगा। कारोबारी यात्रा कामयाब रहेगी। यात्रा करने के दौरान सावधान रहें, चोट लग सकती है। घर-परिवार के वृद्धजनों की सेहत पर व्यय होगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। रुकी हुई रकम मिल सकती है। महिला वर्ग से लाभ होगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आमदनी होगी। वाहन सावधानीसे चलाएं। कुसंगति से दूर रहें। मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। आज के दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। युवाओं को काम बनेंगे। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। विवेक का प्रयोग करें।  लाभ में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। मित्रों का साथ बना रहेगा। चोट लग सकती है।  लेन-देन में सावधानी रखें। अनजान लोगों से सावधान रहें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

  

जोखिम भरे काम के दौरान सावधानी रखें। किसी काम में हानि होगी। आज आप अपने किसी काम के पूरा नहीं होने से विचलित रहेंगे। चिंता बनी रहेगी। जोखिम न उठाएं। तनाव का माहौल बन सकता है। युवाओं को नौकरी मिलेगी। लेनदेन करते समय लापरवाही न करें. जीवनसाथी का साथ आपको नई दिशा देगा। यात्रा न करें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

क्रोध तनाव पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार से जुड़े कार्य अनुकूल रहेंगे। कारोबार ठीक चलेगा। उधार से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ प्रेम व सौहार्द बना रहेगा। आज विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। बच्चों को घुमाने ले जाएं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

राजनीतिक व्यक्तियों से मेलजोल होगा। नए कारोबार का विस्तार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। मान-सम्मान मिलेगा। खुश रहेंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। शरीर के दर्द से परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आप काफी सकारात्मक रहेंगे। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे। आय में बढ़ोत्तरी होगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ बहस हो सकती है। जोखिम न उठाएं। दुखद समाचार मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

कार्य की गति धीमी रहेगी। निराश हो सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। घर-बाहर बिना कारण किसी से विवाद हो सकता है। रिश्तेदारों की ओर से दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पुरानी बीमारी उभर सकती है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

नौकरी में ज्यादा अधिकार मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने के योग हैं। युवाओं के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश से लाभ हो सकता है। बुरे व्यसन के चक्कर में न पड़ें। कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। काफी दिनों पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा। चिंता दूर होगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

बेहद खुश रहेंगे। सामाजिक रूप से सराहना मिलेगी। धन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। जोखिम उठाने की हिम्मत कर पाएंगे। विद्यार्थियों की दिक्कतें दूर होंगी। बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।  भाइयों से मदद मिलेगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज खर्च ज्यादा होगा। अनावश्यक विवाद से बचें। आर्थिक स्‍थिति मजबूत करने की दिशा में किसी से सहायता मिलेगी। आत्मविश्वास कम रहेगा। आप अपने काम पर ध्यान दें।  जल्दबाजी से काम प्रभावित सकते हैं। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Jyoti Death Case :ज्योति की मौत मामले में नया खुलासा, घटनास्थल से 100 मीटर दूर मिली खोपड़ी(Skull)

Spaka Newsज्योति के पिता बृजभूषण का कहना है कि वे ज्योति को तीन बार पहले ही जंगल में तलाश कर चुके थे, लेकिन एक माह बाद जिस अवस्था में ज्योति का शव बरामद हुआ है, उससे उन्हें हत्या की आशंका है. पुलिस के पहरे में ज्योति का अंतिम संस्कार, ससुरालियों […]

You May Like