अग्निवीर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, ड्यूटी पर तैनात था युवक

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के लाहलडी गांव के रहने वाले अग्निवीर निखिल डडवाल द्वारा सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है।बता दें निखिल ने जिस समय यह खौफनाक कदम उठाया उस वक्त वह जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र के टांडा में ड्यूटी पर तैनात था। वहीं निखिल की मौत की खबर सुनकर परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।जानकारी के मुताबिक, निखिल 18 महीने पहले ही अग्निवीर भर्ती हुआ था। अखनूर क्षेत्र के टांडा में सेना इकाई के अंदर अग्निवीर निखिल डडवाल ने ड्यूटी के दौरान लगभग 6:30 बजे अपने सर्विस हथियार से आत्महत्या कर ली।

यूनिट के अन्य लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वे उस ओर दौड़े। वहां उन्होंने निखिल को घायल अवस्था में पड़ा हुआ पाया। जिसके बाद अन्य जवान उसे सैन्य अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


Spaka News