मुबारकपुर में भिड़े युकां व भाजयुमो कार्यकर्ता,खूनी झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल…………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुबारकपुर कस्बे में राजनीतिक दलों के युवा कार्यकर्ता में खूनी झड़प का समाचार है। विरोधी पक्षों के युवा कार्यकर्ता मारपीट में लहूलुहान हुए हैं। शिकायत पर अंब पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सिविल अस्पताल से पुलिस थाना गगरेट तक रोष मार्च निकाल नारेबाजी कर बाहरी राज्यों के युवको की गिरफ्तारी की मांग की है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से भाजयुमो व युकां कार्यकर्ताओं के बीच फेसबुक वार चली हुई थी। वो इतने आवेश में थे कि फेसबुक पर एक-दूसरे के खिलाफ अपशब्द  से भी नहीं चूक रहे थे। 

बताया जा रहा है कि मुबारकपुर में शुक्रवार रात्रि दोनों पक्षों के बीच विवाद का कारण पोस्टर बने। युकां का दावा है कि पहले भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ता की निर्ममता से पिटाई कर डाली। इसमें शिकायत के आधार पर भाजयुमो अध्यक्ष सहित चार लोगों को नामजद किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष के कार्यकर्ता का आरोप है कि जब वो घर पर था, तो युकां कार्यकर्ता बाहरी राज्यों के युवाओं के साथ उसके घर के बाहर आ धमके। पिटाई करते हुए उसे इस कदर लहूलुहान कर दिया कि उसके सिर पर सोलह टांके लगे हैं।

घटना के बाद सिविल अस्पताल गगरेट में भी माहौल गरमाया रहा। भाजयुमो कार्यकर्ता सिविल अस्पताल एकत्रित हो गए। यहां से रोष मार्च निकालते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता उग्र नारेबाजी के बीच पुलिस थाना पहुंचे। पुलिस अधिकारियों से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 

 डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक पक्ष ने भाजयुमो अध्यक्ष सहित कुछ अन्य युवकों को आरोपी बनाया हैं, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से युकां अध्यक्ष सहित कुछ युवकों के नाम दिए गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

वहीं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंवर ने कहा कि भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई है। भाजपा नेताओं के इशारे पर ही युकां कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। भाजपा मंडल गगरेट के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि बाहरी राज्यों से गुंडे बुलाकर गुंडागर्दी को गगरेट की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।


Spaka News
Next Post

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, पहली सूची में 373 उम्मीदवार सफल घोषित, यहां देखें

Spaka Newsहमीरपुर : भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए 16 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से पहली सूची में 373 उम्मीदवारों को सफल […]

You May Like