वीरभूमि हिमाचल के वीर सपूतों के नाम 21 में से 4 परमवीर चक्र…

Spaka News

देश के लिए बलिदान की बात करें तो हिमाचल का नाम ऊपर आता है। जब भी देश पर दुश्मनों ने नजर डाली उसको मुहतोड़ जबाब देने के लिए हिमाचल के जवानों ने अपने सीने छलनी किये लेकिन देश का सिर झुकने नही दिया। बलिदान के क्षेत्र में सबसे बड़े सम्मान की बात करें तो 21 में से चार परमवीरों चक्र हिमाचल प्रदेश के साथ है। यही वजह है की हिमाचल देवभूमि ही नही वीरभूमि के नाम से भी जानी जाती है।

परमवीर चक्र की श्रेणि में हिमाचल प्रदेश के मेजर सोमनाथ शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा, कैप्टन विक्रम बत्रा और सूबेदार मेजर संजय कुमार के नाम भी शामिल हैं. अदम्य साहस और शौर्य के लिए दिए जाने वाला परमवीर चक्र देश का सर्वोच्च सम्मान है जो इन वीरों को मिला।


Spaka News