प्रॉपर्टी की बजह से ली मां-बाप, बहन और नानी की जान, 5 दिन के रिमांड पर

Spaka News

हरियाणा के रोहतक में हुईं 4 हत्याओं की गुत्थी सुलझ गई है। बेटी के नाम परिवार की सारी प्रॉपर्टी करने और आपसी कहासुनी के कारण बेटे ने ही अपने मां-बाप, बहन और नानी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मार दिया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू (20) गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी अभिषेक मोनू ने बताया कि वारदात के बाद वह दोस्तों के साथ पार्टी करने एक होटल में गया था। दोस्तों ने खाने पीने का बहुत कुछ आर्डर किया, लेकिन उससे एक निवाला भी नहीं निगला गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार सहित पूरे मामले में जुड़ी कड़ियों को जानने का प्रयास करेगी।

पुलिस पूछताछ में अभी तक अभिषेक ने यह बताया कि उसने चारों की हत्या अकेले ही की है। मगर हत्या की साजिश में उत्तराखंड का रहने वाला उसका एक दोस्त समेत दो और शामिल हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *