आपसी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, हमलावर मौके से फरार

Spaka News

इंदौरा : थाना डमटाल के अंतर्गत नेशनल हाईवे जम्मू जालंधर मार्ग पर गांव मोहटली में आपसी रंजिश के चलते शनिवार देर शाम गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने एक नौजवान के गोली मार कर घायल कर दिया। घायल नौजवान विशाल निवासी मोहटली को स्थानीय लोगों और परिजनों ने पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पंजाब-हिमाचल के इंटर स्टेट बॉर्डर चक्की पुल के पास पठानकोट पुलिस के नाके पर आरोपियों को पकड़ने हेतु वाहनों की गहनता से तलाशी ली गई लेकिन अभी तक हमलावार पकड़े नहीं गए हैं। एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।


Spaka News