हिमाचल: जानवर चराने जंगल गई महिला से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, जाने पूरी खबर …………….

Spaka News

ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में बकरियां चराने जंगल गई महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म (Rape) किया है। मामला ऊना जिला के अंब से सामने आया है। वहीं आरोपित युवक महिला के गांव का ही है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवा लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस थाना अंब में दी अपनी शिकायत (Complaint) में बताया कि वह दोपहर के समय अपनी बकरियां चराने जंगल गई थी। इसी दौरान उसके ही गांव का एक युवक आरोपित रजत कुमार भी वहां आ धमका और उसके साथ गलत हरकत की। महिला के चिल्लाने की आवाज सुन कर थोड़ी ही दूर घास काट रहा उसका जेठ मौके पर पहुंचा और महिला को आरोपित के चंगुल से छुड़ाया। लेकिन तब तक आरोपित महिला की अस्मत लूट चुका था। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसका जेठ उसे छुड़ाने आया तो आरोपित ने अपने कुत्ते से उसको कटवा दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर खिलाफ केस दर्ज करके आरोपित युवक को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *