ब्रेकिंग न्यूज़ : चादर में मिले दो युवतियों के शव मामले में हुआ बड़ा खुलासा , जाने पूरा मामला …………….

Spaka News

चंद रोज पहले बैडशीट में बंधी मिली दो महिलाओं की लाशों की जांच के मामले में पुलिस को पहली सफलता हासिल हुई हैै। दरअसल, खाकी शिनाख्त करने में सफल हुई है। इसके मुताबिक एक की पहचान ऊना की अंब तहसील की रहने वाली 27 वर्षीय निशा देवी पत्नी सन्नी ठाकुर वार्ड नंबर 4 के तौर पर हुई है।

दूसरी महिला की पहचान पंजाब के बठिंडा के मेहमा गांव की रहने वाली गीता पत्नी जसपाल सिंह के तौर पर की गई है। ये जानकारी पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। डबल मर्डर केस में पुलिस के सामने पहली चुनौती शिनाख्त की ही थी। हालांकि, पुलिस को महिलाओं की पहचान करने में 4-5 दिन का वक्त लग गया, लेकिन अब पुलिस हत्याकांड के रहस्य से जल्द ही पर्दा उठाने की स्थिति में आ सकती है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *