हिमाचल : पति की सड़क हादसे में गई जान,सदमे में पत्नी ने की आत्महत्या…………

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बुरी खबर सामने आ रही है। घटना जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के तहत पड़ते भौनिया गांव की है। जहां पति के सड़क हादसे में मौत के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी संदीप कुशवाहा (30 वर्ष) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 23 अक्टूबर को हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसका उपचार लखनऊ के ही एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान बीते रविवार को संदीप की मौत हो गई।
सोमवार देर रात मृतक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा। पत्नी रामजानकी ने अपने पति के शव को देखा तो वह यह सदमा सहन नहीं कर पाई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने रामजानकी को फंदे से लटका देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रामजानकी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ।सके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। वहीं, पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जिसके बाद परिजनों ने दंपति का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *