हिमाचल: शादी से एक माह पहले ही युवक की सड़क हादसे में गई जान………

Spaka News

हिमाचल के ऊना जिला के एक युवक की पंजाब में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की एक माह बाद शादी थी। वहीं इस हादसे में दो अन्य युवक घायल हुए हैं। जिनका अस्पतल में इलाज चल रहा है। हादसा पंजाब के निक्कूवाल में पेश आया। मृतक की पहचान गगन हांडा के रूप में रूप में हुई है। युवक ऊना शहर के वार्ड नंबर एक में रहता था। गगन हांडा अपने दोस्त विक्की के साथ सोमवार रात्रि चंडीगढ़ से कार में सवार होकर वापिस घर लौट रहा था। इसी दौरान निक्कूवाल में कार के आगे नील गाय आ गई और कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गगन की मौत हो गई, जबकि विक्की जख्मी हुआ है।
गगन की मौत से पूरे ऊना शहर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि गगन की अगले माह शादी थी। जानकारी के मुताबिक सोमवार को गगन हांडा अपने दोस्त के साथ चंडीगढ़ गया हुआ था। जब वह वापस ऊना लौट रहे थे तो निक्कूवाल में सड़क पर कोई पशु आ जाने पर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। जिससे कार ने दूसरी तरफ सड़क पर जा रहे स्कूटी चालक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार सवार व स्कूटी चालक को अस्पताल पहुंचाया गयाए जहां चिकित्सकों ने गगन हांडा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। मंगलवार को ऊना के स्वर्गधाम में गगन हांडा का नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *