आज का राशिफल 9 अगस्त 2023, Aaj Ka Rashifal 9 August 2023: मेष, मीन राशि वाले कल किसी विवाद में पड़ सकते हैं,राशि अनुसार करें ये उपाय तो पूरे दिन आपकी इच्छाएं होंगी पूर्ण………..

Avatar photo Spaka News
Spaka News

धन और करियर संबंधी मामलों में बुधवार 9 अगस्‍त का दिन किन-किन राशियों के लिए होगा, आइए देखते हैं आर्थिक राशिफल। मेष और मिथुन राशि के लोगों को फिजूल खर्च से बचने की सलाह है तो वहीं कर्क और कन्‍या राशि के लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। आइए देखते धन संबंधी मामलों में सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है। आज आपको आपके उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहते हैं तो कदापि न लें। आज लिए गए पैसों का उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। आपको आज पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बनेंगे। पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृष राशि के लोग आज आज दिन भर काफी बिजी रहेंगे और आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। सावधानी बरतें। किसी कारण से चोट लग सकती है। पैसों का लेनदेन किसी से आज न करें। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको लाभ होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी काम में निवेश करना पड़े तो कर सकते हैं आगे चलकर आपको इसका लाभ मिलेगा। शाम के वक्‍त किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं और आपको उसका अवसर प्राप्‍त होगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है और बेहतर होगा कि आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान आ सकते हैं और आपको धन का नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक सामाजिक कार्य में बिजी रहेंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। आपका लोगों के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम और सहयोग मिलेगा। अपनी शान और शौकत के लिए धन खर्च करेंगे और आपके शत्रु इस वक्‍त आपको परेशान करने की साजिश कर सकते हैं। माता-पिता का ध्यान रखें। आपको अकल्पित आशीर्वाद मिल सकता है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति रहेगी और किसी काम को करने में आपको उदासी और खिन्‍नता होगी। आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्द्ध में आपको राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी मिल सकती है और किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपका मन शुभ कार्य में लगेगा। आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा। आप साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी कार्यों में परिणाम आपके हित में आएंगे। पत्नी को कष्ट हो सकता है और आपको बिना वजह दौड़भाग करनी पड़ सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे किन्तु लोग आपकी मजबूरी समझकर आपको स्‍वार्थी समझ सकते हैं। व्यापार में धनलाभ होगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आपके सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। आपकी योजनाएं भी सफल होंगी। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों की पूरी मदद करेंगे। आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्‍ठा रखें तो आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आपका मन किसी कारण से परेशान रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और आपकी सारी योजनाएं सफल होंगी। सांयकाल तक आप अपने धैर्य से शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त कर सकते हैं। यदि कोई वाद, विवाद लंबित है तो उसमें आपको लाभ होगा।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपको ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना में वृद्धि होगी। आप धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। आज किसी काम से आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ ही ऐसे अनावश्यक खर्चे भी झेलने पड़ सकते हैं जिनको करना आपके लिए मजबूरी बन जाएगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी नए कार्य में निवेश कना पड़े तो इनवेस्ट करना पड़े तो करें। आपको लाभ होगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपकी बुद्धि में विस्‍तार होगा। बुद्धि विवेक से नई खोज करने में सफल होंगे। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है। परिजनों से किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों का सुख पूर्ण लाभ मिलेगा। रात तक आपका कहीं जाने का प्‍लान बन सकता है। जो लाभदायक होगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 9 अगस्त 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

हिमाचल: 9 युवकों ने फर्जी सर्टिफिकेट से हासिल कर ली सरकारी नौकरी, किए बर्खास्त

Spaka Newsदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए युवाओं में खासी प्रतिस्पर्धा है. प्रतिस्पर्धा के इस दौर में युवा लगातार नौकरी पाने की जुगत में लगे रहते हैं. इस बीच कई ऐसे भी युवा हैं, जो नौकरी हासिल करने के लिए पढ़ाई में तो मेहनत नहीं करते, लेकिन फर्जी […]

You May Like