आज का राशिफल 17 नवंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 17 November 2021 : इन राशि के लोगों को बुधवार के दिन धन लाभ के संकेत

Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज श्री गणेश जी की कृपा किन पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। बुधवार 17 नवंबर 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। 

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आपको लाभ होगा। युवाओं को कैरियर से जु़ड़ी जानकारी मिलेगी। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। आज दोस्तों की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आप बड़ा कार्य पूरा पाएंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। विवाद की स्थिति से दूर रहना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपकाे धन लाभ होगा। ज्यादा खर्च करने से बचें। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सगे संबंधियों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। काम का दबाव कम रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

 

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। बिजली, वाहन आदि के प्रयोग के दौरान सावधानी बरतें।  किसी भी अनजान की बात का भरोसा न करें। लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।संबंधियों का आगमन होगा। खुशखबरी मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जोखिम वाले कार्य कर सकेंगे। काम पूरे होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। समाज से जुड़े  कार्य करेंगे।  मान-सम्मान मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार से जुड़ी  चिंता रहेगी। विरोधी चुप रहेंगे। कैरियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। व्यवसाय संबंधी यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ के योग हैं। कुसंगति से बचकर रहें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आप थकान महसूस करेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक लाभ होगा। छात्रों का परिश्रम करना होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। विद्यार्थियों का दिन अच्छा गुजरेगा। आज आप का दिन अच्छा गुजरेगा। धार्मिक कार्य में खर्च होंगे।  सरकारी काम पूरे होंगे।सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे।  निवेश से लाभ होगा। खानपान का ध्यान रखें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

लेन-देन में शीघ्रता न करें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकता है। यात्रा करते वक्त सतर्क रहें। आज किसी फैसले को लेने में आप असहज महसूस करेंगे। नया शुरू करने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की बात को माने। बुजुर्गों की सलाह लें। व्यवसाय को लेकर की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। कर्ज की रकम वसूल कर पाएंगे।  लाभ के मौके मिलेंगे। रोजगार में बढ़ोतरी होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आसानी से काम बनेंगे। दफ्तर में आपकी सराहना होगी।  नए अवसर मिलेंगे। सम्मान हासिल होगा।  मित्रों की मदद कर सकेंगे। मन में उत्साह रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार करें।  छात्र व युवा वर्ग को कामयाबी मिलेगी। पढ़ाई से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। किसी कार्यक्रम शामिल होने  का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन घूमने फिरने में बीतेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

जरूरी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें।  शारीरिक कष्ट की आशंका है। चिंता बनी रहेगी। संपत्ति खरीद सकते हैं। कैरियर से जुड़ी चिंता दूर होगी। बिना कारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।  पुरानी बीमारी  उभरने की आशंका है। अप्रिय खबर मिलेगी। भागदौड़ अधिक होगी। किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। आपकी किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। खुशखबरी मिलेगी। विवाद दूर होंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

विद्यार्थियों की समस्या का हल निकलेगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग रहेगा। खर्च ज्यादा हो सकता है। नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। देर रात कर कार्य करने से बचें। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। आज रिश्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है। किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं। आपको  लाभ होने की संभावना है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। युवाओं कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। आपको धनलाभ हो सकता है। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आलस्य न करें। सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।  आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर कुछ तनाव हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ भेंट होगी। 

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ सकता है। घर-परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। लंबित काम पूरे होंगे।  सत्संग के मौके मिलेंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। शत्रु शांत रहेंगे। आपके कौशल से कई लोगों के काम पूरे होंगे। आपकी सराहना होगी।


Spaka News