हिमाचल की बेटी मंडी की जोई ठाकुर ने जीता मिस हिमालय 2021 का खिताब

Spaka News

मंडी जिला से सबंध रखने वाली ज़ोई ठाकुर ने मिस हिमालय 2021 का खिताब अपने नाम कर एक बार फिर हिमाचल प्रदेश सहित मंडी का नाम रोशन किया हैं। दिल्ली में 13 से 15 नवंबर को आयोजित हुई मिस हिमालय 2021 प्रतियोगिता में भूटान, चीन, भारत, नेपाल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और तिब्बत से 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमें मंडी की बेटी ज़ोई ठाकुर ठाकुर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए मिस हिमालय 2021 का खिताब अपने नाम किया है।

बता दें कि इससे पहले भी ज़ोई ठाकुर नॉर्थ इंडिया ग्लैमर हंट प्रतियोगिता में रनरअप का खिताब जीत कर मंडी जिला का नाम रोशन किया था।ज़ोई ठाकुर के मंडी जिला के कोटली क्षेत्र से संबंध रखती हैं, मिस हिमालय 2021 का खिताब जीतने के बाद पूरे प्रदेश सहित उनके पैतृक गांव में खुशी का महौल हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *