वीडियो वायरल: पड़ोसियों की बहस बनी जानलेवा, तभी नीचे गिर गया बुजुर्ग, जाने पूरा मामला ……….

Spaka News

मंडी: हिमाचल प्रदेश में एक अजब वाक्या हुआ है। दो परिवार आपस में झगड़ रहे थे। आमने-सामने से जमकर बहसबाजी हो रही थी। इनमें से एक परिवार दूसरे का वीडियो बना रहा था। तभी वहां मौजूद बुजुर्ग को चक्कर आता है और उनकी मौत हो जाती है। यह सारा वाक्या मोबाइल में कैद हो जाता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये घटना मंडी शहर के खलियार वार्ड की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटनाक्रम बीते कल की शाम का है। बताया जा रहा है कि खलियार में रहने वाले इन दो परिवारों के बीच काफी पुराना विवाद चल रहा है। अकसर इनके बीच इस प्रकार का झगड़ा और कहासुनी होती रहती है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। दोनों तरफ से जमकर जुबानी तीर चल रहे थे। तभी वहां पर मौजूद बुजुर्ग को चक्कर आ जाता है और वह नीचे गिर जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है। मृतक की पहचान 57 वर्षीय राजेश मल्होत्रा के रूप में हुई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमलमें लाई जाएगी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *