हिमाचल में युवक युवती से बरामद हुई 2 KG चरस …………………………………………………….

Spaka News

बिलासपुर : राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली-205 पर एक ऑल्टो कार से 2 किलो 416 ग्राम चरस बरामद की गई है। थाना सदर की टीम ने नौणी चौक के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक ऑल्टो कार कुल्लू की तरफ से आई। कार (HP-34C8332) को जब पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक पुलिस को देख कर घबरा गया।

शक के आधार पर जब तलाशी ली गई, तो पिछली सीट के नीचे चरस रखी हुई थी। 2 किलो 416 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने युवती और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार यह दोनों व्यक्ति कुल्लू के रहने वाले हैं। युवक महेश कुमार गांव जेस्ट, भुंतर का रहने वाला है। इसके साथ ही एक युवती रजनी गांव मनहम तहसील व जिला कुल्लू के रहने वाली है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया हैं। 

डीएसपी राज कुमार ने मामले की पुष्टि की हैं। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 


Spaka News