ब्लाइंड मर्डर गुत्थी : इश्क में ले ली पति की जान, तीन आरोपियों को गिरफ्तार,जाने पूरी खबर ……

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

ऊना: हरोली थाना के अंतर्गत गांव ठाकरां में करीब छह माह पहले हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को हरोली पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण मृतक चंद्रभान की पत्नी का उसकी बुआ के लड़के साथ प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

48 घंटे पहले सामने आए ब्लाइंड मर्डर(Blind Murder) केस को हरोली पुलिस ने क्रैक कर लिया है। करीब 5 महीने पहले की वारदात में पुलिस ने 14 मार्च 2022 को हत्या का केस दर्ज किया था, 15 मार्च को उत्तर प्रदेश से हत्या के आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया।    

ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने के बाद पुलिस ने तीनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को हिमाचल ले आया गया है। 11 अक्टूबर 2021 को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला के तहत पड़ते जगसेर गांव के निवासी 38 वर्षीय चंद्रभान उर्फ चन्नी का शव हरोली उपमंडल के तहत पड़ते ठाकरां गांव में लावारिस हालत में मिला था। कुछ दिन के बाद पत्नी और रिश्तेदारों ने मृतक की शिनाख्त भी कर ली थी। प्रथम दृष्टया में मामला जंगली जानवर के हमले से मौत का माना जा रहा था। 

इंकार किया था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम टांडा में करवाने का फैसला लिया था। 14 मार्च 2022 को टांडा से मिली रिपोर्ट के बाद यह खुलासा हुआ कि चंद्रभान की मौत किसी जंगली जानवर के हमले में नहीं, बल्कि तेजधार हथियार से गला रेतने के चलते हुई थी। लिहाजा पुलिस ने फौरन में दफा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करते हुए नए सिरे से मामले की जांच शुरू कर दी।

इस जानकारी से पुलिस का शक चंद्रभान की पत्नी ममता पर गहरा गया। लिहाजा पुलिस ने फौरन उत्तर प्रदेश पहुंचकर चंद्रभान के परिवार से भी पूछताछ करने का फैसला लिया।      

एसएचओ हरोली सनी गुलेरिया की अगुवाई में पुलिस टीम ने रातों रात उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित जगसेर गांव पहुंच गई।  मृतक चंद्रभान उर्फ चन्नी के 14 साल के बेटे से घटना की जानकारी हासिल करनी चाही तो उसने कई सनसनीखेज खुलासे कर डाले। उसने बताया कि मां ममता के अपने ही फुफेरे भाई मुकेश के साथ अवैध संबंध थे। इसी कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बच्चे के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी ममता की बजाय सीधे उसके फुफेरे भाई और प्रेमी मुकेश को धर दबोचा।

प्रारंभिक पूछताछ में ही मुकेश टूट गया और उसने अपने साथी गौरव के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।  मुकेश ने पुलिस को बताया कि 9 अक्टूबर 2021 को उसने और उसके साथी गौरव ने मृतक चंद्रभान को संतोषगढ़ में शराब पीते हुए ही काबू कर लिया, जिसके बाद दोनों उसे हरोली उपमंडल के गांव ठाकरां ले गए, वहीं पर दोनों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर डाली।

घटना के बाद शव को वहीं पर फेंक कर दोनों फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मृतका चंद्रभान की 34 वर्षीय पत्नी ममता, उसके 42 वर्षीय प्रेमी मुकेश पुत्र राजेंद्र निवासी मोहल्ला साजीपुर जिला संभल उत्तर प्रदेश और 24 वर्षीय गौरव पुत्र अशोक निवासी खरगोली खुर्द डाकघर जखेली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को फौरन गिरफ्तार कर लिया।    

पुलिस अधीक्षक अर्जित सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच आगे बढ़ा दी है हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


Spaka News
Next Post

सड़क हादसा : कार की चपेट में आए बाइक सवार घायल ..........................................................

Spaka Newsऊना : हिमाचल में पंजाब के श्रद्धालु एक सड़क हादसे में घायल हुए हैं। यह हादसा ऊना जिले के अम्ब उपमंडल के दिलवा में हुआ है। यहां पर एक अज्ञात कार की चपेट में आकर बाइक सवार श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों की पहचान सर्वजीत सिंह उर्फ काका (20) […]

You May Like