सड़क हादसा : कार की चपेट में आए बाइक सवार घायल ………………………………………………….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

ऊना : हिमाचल में पंजाब के श्रद्धालु एक सड़क हादसे में घायल हुए हैं। यह हादसा ऊना जिले के अम्ब उपमंडल के दिलवा में हुआ है। यहां पर एक अज्ञात कार की चपेट में आकर बाइक सवार श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों की पहचान सर्वजीत सिंह उर्फ काका (20) व सुंदर सिंह (25) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव नंगल चोहर तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भर्ती करवाया गया है। उधर मामले की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर मामले की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त बाइक सवार दोनों श्रद्धालु धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी, ज्वाली व डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के दर्शन करने के उपरांत आनंदपुर साहिब जा रहे थे कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे अम्ब के दिलवां पहुंचने पर ऊना की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार कार चालक उन्हें टक्कर मारकर मौके पर फरार हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे में बुरी तरह से घायल हुए दोनों श्रद्धालुओं को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने घायल पुलिस कर्मियों का कुशलक्षेम जाना…..

Spaka Newsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल पहुंचकर शिमला शहर में प्रदर्शनकारी समूहों द्वारा किए गए पथराव में घायल हुए पुलिस कर्मियों का कुशलक्षेम पूछा।मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश […]

You May Like