हिमाचल : 32 वर्षीय विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, पीछे छोड़ गई 3 छोटे बच्चे ,जाने पूरी खबर

Spaka News

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश में मानसिक तौर पर बीमार चल रही एक विवाहिता महिला ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। मामला प्रदेश के हमीरपुर जिले के तहत आते पुलिस थाना बड़सर का है। मृतक महिला अपने पीछे पति तथा तीन बच्चे छोड़ गई है। 

मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय आशा देवी पति कमल देव निवासी गांव व डाकघर दियोट, तहसील मुलथान के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति तथा तीन बच्चों के साथ बड़सर उपमंडल के तहत आते मैहरे में एक किराए के मकान में रहती थी। वहीं, महिला का पति इलाके में मेहनत मजदूरी का काम करता है।

इस बीच बीती शाम को महिला ने घुमारवीं में बने एक कुएं में छलागं लगा दी। बताया जा रहा है कि महिला बीते कुछ समय से मानसिक रुप से बीमार चल रही थी और उसका मंडी जिले स्थित एक अस्पताल से उपचार भी चल रहा था।  

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को कुएं से बाहर निकालकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 


Spaka News