आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2023, Aaj Ka Rashifal 12 October 2023: गुरुवार के दिन उत्‍तराफाल्‍गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग, खुलेंगे तरक्‍की के द्वार

Avatar photo Spaka News
Spaka News

गुरुवार का दिन कन्‍या और कुंभ राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। उत्‍तराफाल्‍गुनी नक्षत्र में इन राशियों के लोगों के लिए तरक्‍की के द्वार खुलेंगे और जबर्दस्‍त धन लाभ होगा। आइए देखते हैं गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफल साबित हो सकता है। कारोबारियों को मार्केट में फंसा उनका रुपया मिल सकता है। किसी से कोई वादा आज न करें। वरना पूरा न होने से आपकी छवि खराब हो सकती है। अपने काम पर फोकस करें और ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। जिसका भला आप करने की सोच रहे हैं उससे बात करने से आपको नुकसान हो सकता है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृष राशि के लोगों पर आज काम का काफी दबाव रहेगा और आज आपके कंधों पर काम का काफी बोझ रहेगा। आपको कुछ अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा सकता है। यदि आप नौकरी में हैं तो आज आपके काम से जुड़ा कोई दूसरा काम आपको सौंपा जा सकता है। घरेलू समस्याओं में भी आपको थोड़ा सा हाथ बंटाना होगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हो सकता कि कोई ठोस सलाह आपके काम आ जाएं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के लोगों का आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता से भरा होने वाला है। कुछ उत्तरदायित्व आज आपको अतिरिक्‍त मिल सकता है। चलते -फिरते अचानक से कोई प्रियजन आपको मिल सकता है, इससे आपको खुशी होगी। कठिनाई के बावजूद आप स्वयं को कमजोर न समझें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों वाला हो सकता है। कुछ ऐसे काम आपको करने पड़ सकते हैं जिनको करने में आपका मन नहीं लगता है। आवेश में आकर कोई गलत काम न करें, वरना आपका नुकसान हो सकता है। आगे चलकर आपके लिए बड़ी मुसीबतें बड़ी हो जाती हैं। दूसरों के लिए अच्छा जरूर सोचें और करें भी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 सिंह राशि के लोगों को सावधानी के साथ हर काम करने की जरूरत है। अपने चारों तरफ के वातावरण पर नज़र रखें और अपने से जुड़े सभी लोगों की गतिविधियों पर ध्‍यान दें। कोई व्यक्ति जो आपका विरोधी है या फिर बिजनस में राइवल है उसकी हरकतों पर ध्‍यान दें। आज आपको कारोबार में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे काम से दूर रहें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला होगा और कहीं से आपके लिए धन लाभ की सूचना आ सकती है और इसको सुनकर आपका मन प्रसन्‍न होगा। आज ऑफिस में कुछ लोग आपसे कुछ अतिरिक्‍त लाभ लेने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों को पहचानें और उनसे सावधान रहें। कुछ फेर बदल भी आपको अपने कार्यक्षेत्र में करने पड़ सकते हैं। इस संबंध में कोई भी फैसला काफी सोचविचारकर लें। अपने काम पर ठीक से ध्‍यान दें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के लोगों को आज किसी कारण से उलझन और तनाव रहेगा। किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा और आपको कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई काम मजबूरीवश नहीं करना चाहिए। वरना आपको नुकसान हो सकता है। अगर कोई काम आपकी लिमिट से बाहर है तो असमर्थता जाहिर कर देना चाहिए।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य रहेगा। आज कोई नई नौकरी खोज रहे हैं या फिर नया कारोबार करना चाहते हैं तो अपने लोगों की मदद आपको मिल सकती है। कोई आपके लिए मददगार साबित हो जाए। आज आप अगर बैंक से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इस काम का आरंभ कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के लोगों को आज काम में किसी प्रकार की जल्‍दबाजी रहेगी। आज आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा और कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन के मामले में कोई लेनदेन न करें। जिस कार्यभार को आप प्राप्त करना चाहते हैं वहां कोई आपसे पहले पहुंचकर अपना काम कर सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा और आज आपके लिए किसी संकल्प को पूरा करने का दिन है। आपकी काफी समय से चल रही कोई ख्‍वाहिश पूरी होगी और आपको लाभ होगा। जितना भी हो आप किसी मामले को लंबा खींचने का प्रयास न करें और सिर्फ अपने काम को समय से पूरा करने पर ध्‍यान दें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि वालों को आज लाभ होगा। आज आप अपने रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं और आगे बढ़ेंगे। कोई नया ओहदा या पद आपको मिल रहा है तो आप उसके स्वीकार कर लें और अपने काम पर ध्‍यान दें। आपके लिए तरक्की के द्वार खुल जाएंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी। आपको आज किसी सामाजिक समारोह में जाना पड़ सकता है। किसी सभा समारोह के लिए तैयार होना पड़ सकता है। फिजूल की तड़कभड़क से दूर रहें और इस चक्‍कर में फालतू पैसा न गंवाएं। आज कुछ लोगों का ध्‍यान आपके ऊपर रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 12 अक्टूबर 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति के लिए लिखे थे ये शब्द

Spaka Newsहमीरपुर : गलोड़ तहसील के अंतर्गत लहड़ा पंचायत के नुखेल गांव की रेनू वाला (34) पत्नी रिजिज कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने  कमरे की छत पर लगी कुंडी से फंदा लगा लिया। महिला का पति कालाअंब में एक निजी क्षेत्र में नौकरी करता है। सास ससुर […]

You May Like