वर्ल्ड कप 2023 : रोहित ने 63 गेंद में लगाया शतक, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा….

Spaka News

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंद में शतक लगाया। वह वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में रोहित ने महान कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर ही शतक ठोक दिया था। रोहित के वनडे करियर का 31वां शतक रहा। साथ ही वह विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम इस टूर्नामेंट में सात शतक हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (छह शतक) को पीछे छोड़ा। 


Spaka News