हिमाचल : युवक ने नाबालिग से की शादी, अब पुलिस ने लिया हिरासत में , जाने पूरा मामला

Spaka News

चाइल्ड हेल्प लाइन के हरकत में आने के बाद मामला आया सामने…

सिरमौर जिले के पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले कोरग गांव में एक नाबालिग़ से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया हैं। मामले में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार चाइल्ड हेल्प लाइन के माध्यम से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी है की आरोपी ने नाबालिग से गैरकानूनी तौर पर शादी कर रखी थी चूंकि पीड़िता नाबालिग है लिहाजा police मामले से संबंधित अधिक बातचीत नही कर पा रही है। फिर भी पुलिस लगातार पीड़िता से बात कर सारा मसला समझने की कोशिश कर रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया है की आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *