दर्दनाक हादसा: हिमाचल में पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट , सात लोग जिंदा जले ……………………………..

Spaka News

ऊना : हिमाचल में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हुआ है।  ऊना जिले के बाथड़ी में एक पटाखा फेक्टरी में अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में सात लोग जिंदा जल गए हैं। जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में काम करने वाले सभी मजदूर बाहरी राज्यों से बताए जा रहे हैं। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों को खुलासा नहीं हो सका है। ब्लास्ट के तत्काल बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। 

एक घायल महिला ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के बाद फैक्टरी में आग भड़क गई। फैक्टरी में विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मौके पर डीसी ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन, उद्योग के महाप्रबंधक अंशुल धीमान भी मौजूद रहे।  


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *