फेसबुक पर हुआ प्यार, मिलने के लिए ग्वालियर से पहुंची हिमाचल , पढ़े पूरी खबर ……………………..

Spaka News

गगरेट के एक उद्योग में कार्यरत 18 वर्षीय एक राजस्थानी युवक की मध्य प्रदेश के ग्वालियर की एक 21 वर्षीय युवती से फेसबुक में दोस्ती हो गई। दोस्ती शीघ्र ही प्यार में बदल गई। दोनों ने मोबाइल फोन नंबर एक्सचेंज किए और रोजाना बातें करने लगे। इसी बीच युवती के परिजनों को इसका पता चल गया तो उन्होंने युवती को डांटा। युवती ने जब यह बात युवक को बताई तो उसने युवती को यहां लाने के लिए अपना एक दोस्त ग्वालियर भेज दिया। वह युवती को यहां लेकर आ गया तो युवक भी युवती को सीधे अपने घर लेकर नहीं गया बल्कि उसने गगरेट में ही युवती को एक किराए पर कमरा लेकर दिया। जहां वह रहने लगी।

इसी बीच दिन में मौका पाकर युवक उस युवती से मिलने आ जाता। उधर, जब ग्वालियर में युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई तो पुलिस ने युवती का फोन सर्विलांस पर लगाया। इस पर उसकी लोकेशन गगरेट की आई जिस पर ग्वालियर पुलिस युवती की तलाश में गगरेट पहुंच गई। यहां स्थानीय पुलिस को लेकर जब पड़ताल की तो न सिर्फ युवक को तलाश लिया गया बल्कि युवती भी मिल गई। हालांकि युवती ने ग्वालियर वापस जाने से इंकार किया लेकिन ग्वालियर पुलिस न्यायालय में युवती के बयान कलमबद्ध करवाने की बात कहकर युवक व युवती को साथ ले गई। गगरेट पुलिस थाना के कार्यकारी प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि युवती की तलाश में ग्वालियर पुलिस आई थी, जो युवती व युवक को साथ लेकर गई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *