हिमाचल: महिला को मदद मांगना पड़ा भारी, छीना झपटी कर ले गया……………………………………

Spaka News

जिला ऊना के हरोली में एक महिला को अनजान व्यक्ति से मदद मांगना भारी पड़ गया। नीलम देवी पत्नी ताराचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी पड़ोसन वीना घास लेकर वापस घर की ओर आ रहे थे। इस दौरान वह घर से कुछ ही दूरी पर विश्राम करने के लिए एक गौशाला के पास रुक गए।

इसके बाद वीना वहां से घास लेकर घर आ गई लेकिन नीलम थोड़ी देर वहीं रुक गई। इसके बाद जब नीलम अपनी घास की गठरी उठाने लगी तो वहां से जा रहे व्यक्ति विनय से उसने मदद मांगी। जैसे ही विनय ने नीलम के सिर पर गठरी रखी, उसी समय उसने उसके दाहिने कान की सोने की बाली खींच ली और वहां से फरार हो गया।

महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आरोपी विनय को हिरासत में लिया।


Spaka News