हिमाचल: वीजा लगाने के नाम पर कम्पनी ने व्यक्ति से की ठगी,पुलिस जांच में जुटी………………

Spaka News

देहरा थाना के तहत धवाला गांव के निवासी सुरेश कुमार से ऊना की एक निजी कम्पनी ने विदेश में वीजा लगवाने के नाम पर 40 हजार रुपए ऐंठ लिए। जानकारी के अनुसार उक्त कम्पनी ने सुरेश कुमार के साथ विदेश में कार्य वीजा लगवाने की डील की थी व इसके एवज में कम्पनी ने उससे 40 हजार रुपए भी लिए लेकिन कम्पनी ने सुरेश कुमार को कार्य वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा दे दिया। सुरेश कुमार ने उसके साथ हुई कथित ठगी को लेकर कम्पनी के खिलाफ देहरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें सुरेश कुमार ने कहा कि कम्पनी उसके पैसे वापस करने में आनाकानी कर रही है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कम्पनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा एएसआई राजीव कुमार को सौंप दिया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *