हिमाचल: शराब के नशे में नाबालिग लड़के के साथ किया दुष्कर्म

Spaka News

शिमला : यहां पर एक 31 वर्षीय शख्स ने शराब के नशे में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए 17 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला।  घटना बालूगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति ने बीती रात को शराब के नशे में उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित प्रवासी मजदूर बताया जा रहा है जबकि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *