अध्यापिका ने फंदा लगाकर दी जान, जाने पूरी खबर

Spaka News

हमीरपुर : हिमाचल के भोरंज उपमंडल की भौंखर पंचायत के अंतर्गत गांव बाड़ी चौक की रहने वाली एक अध्यापिका ने फंदा लगाकर जान दे दी है। महिला जौं स्कूल, जो अवाह देवी के पास पड़ता है, में बतौर जेबीटी सेवाएं दे रही थी। शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार वह कुछ समय पहले जमली स्कूल में भी अपनी सेवाएं दे चुकी थी। प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी भोरंज सुखदेव सिंह ने बताया कि अध्यिापिका अभी कुछ समय पहले ही रैगुलर हुई थी। उन्होंने माना कि  वह कुछ समय से परेशान चल रही थी, जिसका उन्होंने भी कई बार आभास किया था।

एसएचओ भोरंज सूरम सिंह ने बताया कि 38 वर्षीय अध्यापिका (अविवाहित) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि अभी छानबीन में पता चला है कि वह मानसिक रूप से परेशान थी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हर पहलू तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम सबके बयान कलमबद्ध कर रही है।


Spaka News