हिमाचलः छात्रों की मारपीट का एक और वीडियो वायरल, स्कूल मैदान में युवकों के बीच चले लात-घूंसे

Spaka News

हमीरपुर। हिमाचल में छात्रों के बीच मारपीट के मामलों बढ़ते ही जा रहे हैं। हमीरपुर में मारपीट के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। अब फिर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वाय हमीरपुर के खेल मैदान में मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो (Video) में एक युवक को चार से पांच युवक बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। मैदान में गिरने के बाद भी आरोपी युवक उसे लातों से पीटते रहते हैं।

काफी देर तक मारपीट करने के बार आरोपी युवक मौके से फरार हो जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस (Police) ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर कर दी है। उधर, रावमापा बाल की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि स्कूल मैदान में खेलने के लिए आसपास के क्षेत्र के युवक घुस आते हैं। मारपीट करने वाले युवक कौन हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ने कहा कि पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर रही है, लेकिन अभी तक पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दी है या नहीं यह पता किया जा रहा है। पुलिस मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *