शिमला में एसआरएल की तीसरी अत्याधुनिक लैब का शुभारंभ किया…..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

एसआरएल डायग्नोस्टिक्स ने शिमला में अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
शिमला में नई लैब हिमाचल प्रदेश में एसआरएल की तीसरी लैब है
भारत के सबसे बड़े डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता एसआरएल डायग्नोस्टिक्स ने आज कुठियाला हाउस,संजौली,शिमला,हिमाचल 
प्रदेश में एक नई प्रयोगशाला शुरू करने की घोषणा कीअत्याधुनिक प्रयोगशाला में एक महीने में 30,000 से ज्यादा परीक्षण 
करने की क्षमता है,जिसमें साधारण नियमित परीक्षण से लेकर अर्ध.विशिष्ट और विशेष परीक्षण शामिल हैंगुणवत्तापूर्ण नैदानिक 
सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए एसआरएल ने हिमाचल प्रदेश में अतिरिक्त प्रयोगशाला शुरू करके अपनी क्षमताओं का 
विस्तार किया हैशिमला के नागरिकों के पास अब एसआरएल के व्यापक टेस्ट मेन्यू तक पहुंच होगी जिसमें 3500 से ज्यादा टेस्ट
 और अच्छी तरह से तैयार किए गए प्रिवेंटिव हेल्थकेयर पैकेज शामिल हैंप्रयोगशाला शिमला के साथ.साथ उप जिलों, रोहड़ू,राम
पुर,करसोग,ठियोग और सोलन के 2 लाख से अधिक के लोगो को भी लाभ पहुंचाएगी।

आनंद के.मुख्य कार्यकारी अधिकारी,एसआरएल डायग्नोस्टिक्स ने कहा,एसआरएल डायग्नोस्टिक्स को राज्य में सार्वजनिक निजी 
भागीदारी परियोजनाओं के माध्यम से लंबे समय से जुड़े सहयोग के कारण हिमाचल प्रदेश राज्य में एक उच्च ब्रांड वैल्यू प्राप्त है
अब हमें शिमला और हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली डायग्नोस्टिक सेवा प्रदान करने के लिए शिमला,मंडी 
और कुल्लू में तेजी से 3 लैब शुरू करने पर गर्व हैयह लॉन्च हमारे प्राथमिकता वाले बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर
ने की हमारी रणनीति के अनुरूप हैहमने अपने मरीजों के लाभ के लिए अपनी होम विजिट सेवाओं को भी मजबूत किया है
1200 वर्ग फुट में फैली इस उन्नत प्रयोगशाला में हीमेटोलॉजी,बायोकैमिस्ट्री,क्लिनिकल पैथोलॉजी,सेरोलॉजी और माइक्रोबायोलॉ
जी सहित कई प्रयोगशाला प्रभाग हैंइस नई प्रयोगशाला के साथ एसआरएल के पास अब पूरे हिमाचल प्रदेश में 3 प्रयोगशालाओं
 और 50 संग्रह केंद्रों का नेटवर्क है।
एसआरएल डायग्नोस्टिक्स अपने नेटवर्क में रोगियों, डॉक्टरों और अस्पतालों के लिए प्रयोगशाला की पहली पसंद बनने का 
प्रयास करता है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 30 नवंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 30 November 2022 : गणेश जी इन राशियों पर बरसाएंगे आशीर्वाद,चारों तरफ से खुशहाली आएगी, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी………

Spaka Newsकुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता […]

You May Like