शिमला : रेलवे स्टेशन पर इंजन की चपेट में आने से मंडी के JE की मौत

Spaka News

राजधानी में एक हादसा हुआ जिसमे शिमला के रेलवे स्टेशन के यार्ड शेड में रेलवे के कर्मचारी की रेल इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा इंजन को बैक करते समय पेश आया। मृतक की पहचान हरबंस लाल (47) पुत्र हेम सिंह निवासी कुठाड़, वीणा बल्ह के रूप में हुई है। हरबंस लाल केसीएनडल्यू यार्ड में जेई के पद पर तैनात था। रेलवे थाना पुलिस ने कर्मचारी के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, हरबंस भाई ने इस संबंध में रेल इंजन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।


Spaka News