मुख्यमंत्री ने कमला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुमन भारती की माता कमला देवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही  थीं  और आज  नाल्टी गांव में उनका निधन हो गया। वे 76 वर्ष की थीं।

 मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Spaka News