Shimla: सड़क से होटल प्रांगण में जा गिरी कार, एक की मौत

Spaka News

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आरटीओ स्टेशन के पास एक कार सड़क से उतरकर होटल ब्लॉसम के प्रांगण में जा गिरी। यह हादसा बुधवार सुबह सवा पांच बजे के करीब हुआ। इससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल है। हादसे का शिकार हुए युवक चंडीगढ़ से सैकेंड हैंड कार खरीदकर कोटखाई स्‍थित अपने घर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में अनुज किमटा (42) निवासी क्‍याल, कोटखाई की मौत हो गई, जबकि संदीप कुमार (42) निवासी चमैण, कोटखाई घायल हुआ है। जैसे ही यह हादसा हुआ गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर होटल का स्टाफ बाहर निकला और इसकी सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। गाड़ी चला रहे अनुज किमटा की गाड़ी में ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *