95 और 85 साल की उम्र में एक साथ उठी अर्थी, एक ही चिता पर जलाया, गांव वाले कहते हैं ऐसा प्यार नहीं देखा….

Spaka News

उपमंडल अम्ब के तहत पड़ते गाँव सपौरी में दम्पति एक साथ भगवान को प्यारे हो गए। दम्पति की पहचान 95 वर्षीय घमंडी राम व 85 वर्षीय चिंती देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह चार बजे घमंडी राम जैसे ही भगवान को प्यारे हुए, तो पति को मृत देखते हो पत्नी ने भी उसी वक्त अपने प्राण त्याग दिए।
गांववासियों ने बताया कि दंपति के बीच बहुत प्रेम था। दोनों आपस में इतना प्रेम करते थे कि एक पल भी अलग नहीं रहते थे। बेहद गरीब होने के बावजूद उन्हें किसी से बेहज कोई गिला-शिकवा नहीं था। उनकी एक बेटी ही है जो उनकी देखभाल करती थी। अपने माता-पिता को एक साथ संसार छोड़ते देख बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
शमशान घाट पर दोनों की चिता एक साथ बनाई गई। उनके दामाद ने दोनों को मुखाग्नि दी। दोनों को एक साथ इस संसार से विदा होते देख हर कोई हैरान है। जहाँ आज पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं, लेकिन इन दंपति ने मरते दम तक एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।


Spaka News