हिमाचल: नाबालिग लड़की ने उठाया ये खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश

Spaka News

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। ताजा मामला सूबे के कांगड़ा जिले डमटाल की एक युवती ने घर में पंखे की हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार गांव डमटाल की युवती निशा पुत्री राजेश कुमार ने दोपहर का उस समय यह कदम उठाया जब घर के सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। जब पारिवारिक सदस्यों ने घर पर आकर कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने युवती को तुरंत फंदे से उताकर पठानकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

थाना डमटाल में सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया अपनी पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं उसके अभिभावकों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। युवती 12वीं कक्षा पास कर किसी कार्य की ट्रेनिंग कर रही थी। फिलहाल थाना डमटाल में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Spaka News